search

कोलकाता में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं; जांच में जुटी पुलिस

LHC0088 2026-1-16 19:27:03 views 1024
  

कोलकाता के तपसिया में फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगी।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता के पूर्वी हिस्से में स्थित तपसिया इलाके में शुक्रवार दोपहर एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोपहर बाद करीब 3.10 बजे तपसिया रोड स्थित फैक्ट्री में लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया। उन्होंने बताया कि 11 दमकल गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अधिकारी के अनुसार, यह भीषण आग थी। ऐसा लगता है कि अंदर ज्वलनशील पदार्थों का बड़ा ढेर था, जिससे आग तेजी से फैली। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166546