search

सुबह या रात: आखिर कब खाना चाहिए सेब? जानिए सही समय, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

cy520520 2026-1-16 18:56:51 views 387
  

क्या आप जानते हैं सेब खाने का सही समय? (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेब को सुपरफूड कहा जाता है और इसका नाम दुनिया के सबसे हेल्दी फलों में सबसे ऊपर आता है। यही वजह है कि पुरानी कहावत “एन एप्पल ए डे कीप्स डॉक्टर अवे” आज भी उतनी ही सटीक मानी जाती है। सेब में मौजूद पोषक तत्व हमारे दिल, दिमाग, डाइजेस्टिव सिस्टम और इम्युनिटी को मजबूत (Benefits of Apple) बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।  

लेकिन इन सभी फायदों को हासिल करने के लिए सेब खाने का सही समय जानना भी उतना ही जरूरी है जिससे इसका पूरा फायदा शरीर को मिल सके। आइए जानते हैं सेब खाने का सही समय और इसके चमत्कारी फायदों के बारे में।
सेब खाने का सही समय

  • सुबह खाली पेट- सुबह खाली पेट सेब खाना सबसे फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।
  • नाश्ते में शामिल करें- नाश्ते के साथ सेब खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है और ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।
  • वर्कआउट से पहले- वर्कआउट से पहले सेब खाने से नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं।
  • रात को न खाएं- रात में सेब खाने से पाचन धीमा हो सकता है और गैस या एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए दिन के समय ही इसे खाना फायदेमंद होता है।
    (Picture Courtesy: Freepik)
सेब खाने के फायदे क्या हैं?

  • पाचन के लिए लाभदायक- सेब में सॉल्यूबल फाइबर पेक्टिन पाया जाता है, जो पाचन सुधारता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
  • वजन घटाने में मददगार- इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
  • दिल के लिए फायदेमंद- सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और हार्ट डिजीज का जोखिम घटाते हैं।
  • डायबिटीज कंट्रोल- इसमें मौजूद फाइबर ग्लूकोज को धीरे-धीरे एब्जॉर्ब करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • त्वचा और बालों में निखार- विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं।
  • इम्युनिटी बूस्ट- रोजाना सेब खाने से इम्युनिटी बढ़ती है और शरीर इन्फेक्शन से लड़ने में सक्षम होता है।
  • ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट- सेब में मौजूद क्वेरसेटिन दिमाग के सेल्स को डैमेज से बचाता है और याददाश्त को बढ़ावा देता  है।

इन टिप्स का रखें ध्यान

  • सेब को छिलके सहित खाना सबसे फायदेमंद है, क्योंकि छिलके में ज्यादा पोषक तत्व और फाइबर होते हैं।
  • अच्छी तरह धोकर या ऑर्गेनिक सेब का इस्तेमाल करें, जिससे कीटनाशक का असर न हो।
  • रोजाना 1 सेब खाना पर्याप्त है।
  • इसे सलाद, स्मूदी या ओट्स के साथ भी खाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए बेहद फायदेमंद है Apple Tea, जानिए इसे बनाने की विधि और सेहत को मिलने वाले अन्य फायदे


यह भी पढ़ें- धूप नहीं मिलती तो क्या हुआ? इन 4 फलों से विटामिन D की कमी को करें पूरा, दूर होंगी 8 द‍िक्‍कतें




Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164100