search

जगजीत सिंह सांगवान ने रालोद हरियाणा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कई अन्य पदाधिकारियों ने भी छोड़ी पार्टी; आखिर क्या रही वजह?

deltin33 2026-1-16 18:26:52 views 1256
  

जगजीत सिंह सांगवान ने रालोद हरियाणा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा



जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। दादरी के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के हरियाणा इकाई के अध्यक्ष जगजीत सिंह सांगवान ने अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने और प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

गौरतलब है कि दिनांक 30.07.2025 को ही रालोद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई थी, जिसमें मुख्यत: 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 9 प्रदेश महासचिव, 10 प्रदेश सचिव व 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति हुई की गई थी।

प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह सांगवान के साथ प्रदेश कार्यकारिणी में इस्तीफा देने वालों में पांच प्रदेश उपाध्यक्ष मेवा सिंह पातड- हिसार, राजकुमार जांगड़ा- चरखी दादरी, संपूर्ण आनंद- गुरुग्राम, अजय सिंह मालिक- सोनीपत, जगत सिंह यादव- नारनौल शामिल हैं।

इनके अलावा 7 प्रदेश महासचिव, जिनमें जसबीर सिंह अहलावत- जींद, कृष्ण कुमार देसवाल- करनाल, राजनरायन पंघाल- रोहतक, ओमप्रकाश सरदाना- फतेहाबाद, ब्रह्मानंद- भिवानी, अंकुर दीक्षित- रेवाड़ी, मास्टर हवासिंह सोनी- तोशाम ने भी इस्तीफा दिया।

इनके साथ ही 9 सचिव उमेद सरपंच- हिसार, महेंद्र कुमार- यमुनानगर, राजेश- भिवानी, आजाद नेहरा- रेवाड़ी, सुशील गहलोत- सोनीपत, महेंद्र शर्मा चेयरमैन- चरखी दादरी, कपिल कुमार- झज्जर, कृपाल सिंह तंवर- कुरुक्षेत्र एवं अशोक अहलावत- झज्जर भी इस्तीफा देने वालों में शामिल रहे। कोषाध्यक्ष मोहन नारंग फतेहाबाद ने भी अपना इस्तीफा दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557