Forgot password?
 Register now

नाम विधायक, दाम आठ करोड़... पद्मश्री नरेंद्र सिंह के मुर्रा नस्ल के इस भैंसे ने मचाई मेले में धूम

LHC0088 2025-10-9 04:36:39 views 778

  आठ करोड़ का मुर्रा नस्ल का भैंसा आकर्षण का केंद्र





जागरण संवाददाता, मेरठ। आइआइएमटी विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले के दूसरे दिन देसी जोश और रोमांच का माहौल देखने को मिला। हरियाणा से आए पद्मश्री नरेंद्र सिंह के आठ करोड़ रुपए के मुर्रा नस्ल के भैंसा ने पूरे मेले में धूम मचाई हुई है। किसान ने इस भैंसा का नाम विधायक रखा हुआ है। विशाल कद-काठी वाले विधायक को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। वहीं, हिसार से आई प्रसिद्ध बैलों की जोड़ी राम-लखन भी चर्चा में रहे। पूरे मेले यह भैंसेे हीरो बने हुए है। मेले में चल रही रागिनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इस पशु मेले में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान के किसान अपने अपने पशु लेकर आए हुए है। हरियाणा के भैंसा विधायक की कीमत आठ करोड़ रुपये होने का दावा किया जा रहा है। इसके मालिक नरेंद्र सिंह को अच्छे पशुपालन के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।  

हरियाणा के ताऊ बलजीत की बनाई जलेबी भी चर्चा में हैं। मेले में कई चरणों में गाय, बैल और भैंसों की सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले में देसी खान-पान के अलावा खाद, उन्नत नस्ल के बीज और पशु आहार के स्टाल भी लगाए गए हैं। दर्शकों के मनोरंजन के लिए ढोल की थाप, एक तारे की सधी हुई धुन और बीन के साथ हरियाणा के रागिनी गायक कलाकारों की रागिनी लोगों को खूब पंसद आ रही है।  



आइआइएमटी के कृषि विज्ञान महाविद्यालय के डीन डा. राजबीर सिंह ने बताया की इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के वित्तीय सहयोग से मेला लगाया गया है। किसानों को कृषि और पशुपालन के क्षेत्र से संबंधित उन्नत तकनीक की जानकारी दी जा रही है। मेला आयोजन में निदेशक प्रशासन डा. संदीप कुमार, डीन एक्टिविटी डा. लखविन्दर सिंह और कृषि विज्ञान महाविद्यालय के सभी शिक्षकों-कर्मचारियों का सहयोग रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

6803

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
20641
Random