search

Sunjay Kapur की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद पहुंचा SC, प्रिया कपूर ने करिश्मा से मांगे तलाक के दस्तावेज

cy520520 2026-1-16 17:27:29 views 1260
  

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रोपर्टी से जुड़ा विवाद पहुंचा SC (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अभिनेत्री करिश्मा कपूर से कहा है कि वे दो हफ्ते के भीतर उस नई याचिका पर अपना जवाब दाखिल करें, जो प्रिया कपूर ने दायर की है। इस याचिका में प्रिया कपूर ने करिश्मा कपूर और दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के बीच साल 2016 में हुए तलाक से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी मांगी है।

यह मामला जस्टिस एएस चंद्रुड़कर की पीठ के सामने आया। सुनवाई बंद कमरे में हुई। करिश्मा कपूर की ओर से उनके वकीलों ने प्रिया कपूर की अर्जी का विरोध किया और कहा कि यह याचिका कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है।

करिश्मा कपूर के वकीलों का तर्क था कि तलाक से जुड़े कंसेंट टर्म्स और डिक्री पहले ही प्रिया कपूर द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में एक अन्य मामले में दाखिल की जा चुकी हैं, जो करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के खिलाफ चल रहा है।
एस्टेट विवाद से जुड़ा है मामला

प्रिया कपूर की ओर से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल यह अर्जी इसलिए दी गई है ताकि अदालत के सामने पूरा तथ्यात्मक बैकग्राउंड रखा जा सके। यह मामला दिवंगत संजय कपूर की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है।

करिश्मा कपूर के बच्चे अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर के खिलाफ अदालत में हैं। बच्चों का आरोप है कि संजय कपूर की वसीयत जाली है और उसे प्रिया कपूर ने बनवाया है। प्रिया कपूर के वकील मनींदर सिंह ने कहा कि तलाक समझौते की पूरी जानकारी जरूरी है, ताकि यह समझा जा सके कि जो मुद्दे अब उठाए जा रहे हैं, क्या वे संजय कपूर के जीवनकाल में ही सुलझ चुके थे या नहीं।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश

प्रिया कपूर ने नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट में यह नई अर्जी दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक से जुड़े प्लीडिंग्स, दस्तावेज और आदेशों की प्रमाणित प्रतियां मांगी थीं। करिश्मा कपूर के वकील रवि शर्मा और अपूर्व शुक्ला ने इस अर्जी को \“फिजूल\“ बताते हुए कहा कि यह सिर्फ पारिवारिक अदालत से जुड़ी निजी और गोपनीय जानकारी निकालने की कोशिश है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को दो हफ्ते में लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।
क्यों हुआ था तलाक?

साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच आपसी सहमति से तलाक हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने उस समय दोनों के बीच हुए कंसेंट टर्म्स को रिकॉर्ड पर लिया था, जिसमें बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को दी गई थी और संजय कपूर को मिलने-जुलने का अधिकार दिया गया था। उस समय अदालत को बताया गया था कि दोनों के बीच सभी विवाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझ गए हैं।

BMC चुनावों में ठाकरे ब्रदर्स फेल... क्या राज का साथ आना उद्धव के लिए बन गया गले की फांस?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164097