search

नोएडा में घूरने के विवाद पर मारपीट: तीन दोस्तों पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Chikheang 2026-1-16 15:57:05 views 822
  

नोएडा में घूरने के विवाद में दोस्तों को पीटा। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर आठ में कबाड़ी की दुकान पर घूरने के विवाद में तीन दोस्तों को चार-पांच युवकों ने पीट दिया। एक दोस्त का सिर फाड़कर बेहोश कर दिया, जबकि दो दोस्तों ने भागकर जान बचाई। पीड़ित के पिता ने फेज वन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नोएडा झुंडपुरा में रहने वाले विजय तंवर का बेटा कार्तिक 12 जनवरी रात अपने दोस्त परवीन व विशाल के साथ कार से सेक्टर आठ में सलमान कबाड़ी की दुकान पर कबाड़ का सामान बेचने गया था। वहीं पर कार्तिक के पास में सुबोध, रजत व अन्य युवक खड़े थे। सुबोध ने कार्तिक पर कथित घूरने का आरोप लगाया। इसका विरोध करने पर कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें- नोएडा में फिर बढ़ी छुट्टियां… बढ़ती ठंड और घने कोहरे पर BSA का आदेश, नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल दो दिन और बंद
स्वजन को सुनाई आपबीती

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुबोध और रजत ने अपने साथियों संग मिलकर तीनों दोस्तों से मारपीट की। आरोपितों ने हमले में परवीन का सिर भी फोड़ दिया और वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। दोनों दोस्तों ने भागकर जान बचाई। उन्होंने घटना की आपबीती स्वजन को सुनाई।

परवीन का उपचार कराने के बाद पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि स्वजन की शिकायत पर सुबोध, रजत व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सुबोध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में निठारी गांव के इंजीनियर से 18 लाख ठगे, 30% मुनाफे का झांसा और पोर्टफोलियों में दिखाया था 38 लाख का लाभ
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661