search

रायबरेली में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, लूट के इरादे से घर में घुसा था रिश्तेदार

Chikheang 2026-1-16 15:28:04 views 1095
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। शहर के बस्तेपुर में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश ने महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का रिश्तेदार है और उसका घर में आना जाना लगा रहता था। दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बस्तेपुर निवासी स्वप्निल उर्फ तनु शुक्रवार की दोपहर घर में अकेली थीं। उनके पति शिक्षक अभिनव तिवारी व अन्य परिवारजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर में एक परिचित युवक चोरी छिपे घर में घुस आया। आरोपित ने घर में आलमारी का ताला तोड़ आभूषण लूट लिए। महिला के विरोध करने पर आरोपित ने उसकी हत्या कर दी। महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं।

महिला की चीख पुकार सुन स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पंचनामा कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में गायब युवक की रक्तरंजित लाश मिली, आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर लगाया जाम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661