search

बाढ़ के जमुनीचक में खेलते-खेलते कुएं में गिरा 5 साल का मासूम, डूबने से मौत; चप्पल से खुला राज

LHC0088 2026-1-16 14:27:13 views 419
  

जांच में जुटी पुलिस। (जागरण)



संवाद सहयोगी, बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी जमुनीचक गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए एक 5 वर्षीय बच्चे का शव घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद हुआ।

मृतक की पहचान अनिल साव के सबसे छोटे पुत्र टापू कुमार (5 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बच्चा घर के आसपास खेल रहा था, तभी अचानक वह गायब हो गया। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान घर से करीब 500 मीटर पीछे खेत में स्थित एक कुएं के पास बच्चे की चप्पल दिखाई दी।

अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने सीढ़ी लगाकर कुएं के अंदर तलाश की, तो बच्चा पानी में डूबा मिला। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के वक्त मृतक के पिता अनिल साव, जो पेशे से मजदूर हैं, बाजार गए हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन पर बच्चे के लापता होने की सूचना मिली।

वे भागते हुए घर पहुंचे, लेकिन सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद बच्चे का शव कुएं से बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होनहार बेटे की असमय मौत से माता-पिता सदमे में हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166516