search

दिल्लीवालों को खूब भा रही शराब, आबकारी राजस्व में 11% की बढ़ोतरी; नई नीति लाने की तैयारी में सरकार

LHC0088 1 hour(s) ago views 725
  

दिल्ली में शराब बिक्री में बढ़ोतरी। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने 2023-24 में 7,430.97 करोड़ रुपये का आबकारी राजस्व कमाया। यह 2024-25 में बढ़कर 8,254.76 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी।

दिल्ली में रिटेल शराब की दुकानों की संख्या, जो 2023-24 में 673 थी, 2024-25 में बढ़कर 714 हो गई है। इसी अवधि में आबकारी लाइसेंस वाले होटलों, क्लबों और रेस्टोरेंट की संख्या 1,079 से घटकर 1,017 हो गई है।
नई आबकारी नीति बना रही सरकार

डेटा के अनुसार दिल्ली में पंजीकृज शराब ब्रांडों की संख्या 2023-24 में 1,470 से बढ़कर 2024-25 में 1,579 हो गई है। दिल्ली सरकार एक नई आबकारी नीति बना रही है जो वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होने की संभावना है।

पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान भारतीय बीयर की बिक्री में कमी देखी गई। 2021-22 में 92,52,429 पेटी से घटकर 2024-25 में 70,26,220 पेटी हो गई, जो तीन साल की अवधि में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट रही है।

ये आंकड़े 2021-22 की आबकारी नीति को अचानक वापस लेने से रिटेल व्यापार में आई रुकावट को दर्शाते हैं। दरअसल तत्कालीन दिल्ली सरकार ने जुलाई 2022 में इसके गठन और कार्यान्वयन में अनियमितताओं के आरोपों के बीच नीति वापस ले ली थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने चंद घंटों में ही बदमाशों को दबोचा, मोबाइल छीनकर भागे थे आरोपी

दिल्ली स्टैटिस्टिकल हैंडबुक, 2025 के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय बीयर की बिक्री 2022-23 में 1,22,82,082 पेटी पर पहुंच गई थी, क्योंकि प्राइवेट प्लेयर्स द्वारा संचालित रिटेल शराब की दुकानों पर कई तरह के ब्रांड उपलब्ध थे।

हालांकि, बिक्री 2023-24 में घटकर 77,23,750 पेटी और 2024-25 में और घटकर 70,26,220 पेटी हो गई, क्योंकि सरकारी एजेंसियां दुकानें चला रही थीं और लोकप्रिय भारतीय बीयर ब्रांड कम हो गए थे।

2021-22 में शराब की बिक्री (बीयर सहित) 2.30 करोड़ पेटी थी, जो 2022-23 में बढ़कर 2.70 करोड़ पेटी हो गई। इसके बाद, यह 2023-24 में घटकर 2.19 करोड़ पेटी हो गई और 2024-25 में फिर से बढ़कर 2.32 करोड़ पेटी हो गई।

दिल्ली सरकार ने 2023-24 में 7,430.97 करोड़ रुपये का आबकारी राजस्व कमाया। यह 2024-25 में बढ़कर 8,254.76 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी।
बढ़ी रिटेल शराब दुकानों की संख्या

दिल्ली में रिटेल शराब की दुकानों की संख्या, जो 2023-24 में 673 थी, 2024-25 में बढ़कर 714 हो गई है। इसी अवधि में आबकारी लाइसेंस वाले होटलों, क्लबों और रेस्टोरेंट की संख्या 1,079 से घटकर 1,017 हो गई है।

डेटा के अनुसार दिल्ली में पंजीकृज शराब ब्रांडों की संख्या 2023-24 में 1,470 से बढ़कर 2024-25 में 1,579 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार एक नई आबकारी नीति बना रही है जो वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- कपिल मिश्रा पर FIR, दिल्ली सरकार जल्द बुला सकती है विधानसभा का विशेष सत्र; पंजाब पुलिस के जवाब पर उठे सवाल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151021

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com