search

मिस्त्र के पिरामिड से भी OLD नाव, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने खोजी 5,200 साल पुरानी बोट

Chikheang 2026-1-16 13:57:42 views 1018
  

उत्तरी अमेरिका के वैज्ञानिकों को मिली 5,200 साल पुरानी नाव (एआई जनरेटेड फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरी अमेरिका में विस्कॉन्सिन हिस्टोरिकल सोसाइटी के शोधकर्ताओं को लेक मेंडोटा में 5,200 साल पुरानी नाव मिली हैं। न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने झील की तलहटी में प्राचीन लकड़ी की नाव देखी हैं, जो ये बताती हैं कि हजारों साल पहले ग्रेट लेक्स क्षेत्र में लोग किस तरह रहते थे।

लेक मेंडोटा झील के नीचे मिली खोजें वैज्ञानिकों को उत्तरी अमेरिका में प्रारंभिक मानव जीवन को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर सकती हैं। इन नाव के जरिए ये पता लगाया जा सकता है कि 5,200 साल पहले लोग किस तरह यात्रा करते थे।
मिस्त्र के महान पिरामिड से भी पुरानी नाव

विस्कॉन्सिन हिस्टोरिकल सोसाइटी के शोधकर्ताओं को लेक मेंडोटा में कुल 16 प्राचीन खोखली लकड़ी की नौकाएँ खोजी हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इनमें से सबसे पुरानी नौका उस समय की है जब मिस्र में गीजा का महान पिरामिड भी अस्तित्व में नहीं था।

वैज्ञानिकों ने पहली नाव 2021 में खोजी थी, जो कि 1,200 साल पुरानी है। वहीं 2022 में एक और नाव की खोज हुई, जो 3,000 साल पुरानी थी। इसके बाद 14 और नावों की खोज हुई, जिनमें से 6 नाव 2025 में मिलीं।

इन खोजों से यह बात सामने आती है कि हजारों साल पहले ग्रेट लेक्स में एक उन्नत सभ्यता रहती थी। यहां के लोगों के पास मजबूत और टिकाऊ जहाज बनाने की अच्छी समझ और तकनीकी जानकारी थी।

यह भी पढ़ें- \“मेरे लिए सम्मान की बात\“, मचाडो से नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर गदगद हुए ट्रंप

यह भी पढ़ें- Tajmahal घूमने आई अमेरिकी युवती का टूरिस्ट गाइड पर आ गया दिल, तीन महीने Live in में रही; अब थाने पहुंचा मामला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168650