search

हरियाणा में प्राइवेट के मुकाबले सरकारी स्कूल के बच्चे ज्यादा सेहतमंद, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

cy520520 2026-1-16 13:26:30 views 1216
  

सरकारी स्कूल के बच्चों के सेहत प्राइवेट स्कूल के बच्चों के मुकाबले अच्छी है (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता,  हिसार। प्रदेश के 10 जिलों में सरकारी स्कूलों की तुलना में निजी स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों का स्वास्थ्य असुरक्षित हैं। सुनने में अजीब है लेकिन यह सच है। स्कूल हेल्थ की ओर से ग्रुप ए में अंबाला, करनाल, पानीपत, पंचकूला, यमुनानगर और ग्रुप बी में फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक व सोनीपत जिलों के सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ रहे कुल 10.08 हजार विद्यार्थियों में हीमोग्लोबिन की जांच की, जिनमें विद्यार्थियों की उम्र 10 से 19 साल तक रही।

जब रिपोर्ट उजागर हुई तो हैरान कर देने वाली थी। उपरोक्त ग्रुप-ए के तहत जिलों के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 46 प्रतिशत व निजी स्कूलों में पढ़ रहे 49 प्रतिशत विद्यार्थियों में खून की कमी मिली। ग्रुप-बी के तहत जिलों के सरकारी स्कूलों में 50 व निजी स्कूलों में 53.6 प्रतिशत विद्यार्थियों में खून की कमी मिली।

  


स्कूल हेल्थ की टीम को एक्टिव होने की जरूरत है। क्योंकि सरकारी की तुलना में निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों में खून की कमी अधिक मिली है। इसलिए हमने इस बार निजी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भी आयरन की डोज देने का फैसला लिया है। पहले चरण में हमने 10 जिलों के विद्यार्थियों के खून के सैंपल लिए थे। - वीरेंद्र यादव, डायरेक्टर, स्वास्थ्य निदेशालय,
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164097