search

Rath Yatra 2026: पुरी पुलिस ने शहर की हर गली-नुक्कड़ की जांच, लेन और रेस्क्यू रूट्स की गहन समीक्षा

deltin33 2026-1-16 11:56:42 views 652
  

पुरी पुलिस ने शहर की हर गली-नुक्कड़ की जांच



संवाद सहयोगी, पुरी। आगामी रथयात्रा-2026 को लेकर पुरी पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा, शांति-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी पुरी प्रतीक सिंह के नेतृत्व में शहर की साही, गलियों और बाई-लेन का माइक्रो लेवल समीक्षा एवं जमीनी निरीक्षण किया गया।

शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे शुरू हुए इस निरीक्षण अभियान के दौरान दक्षिणद्वार, धानकुटी साही, बाराही लेन, कामाख्या चौक, जंबेश्वर मंदिर, हरचंडी साही, माणिकर्णिका साही, गंडुआ चउरा चौक समेत पुरी शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों का दौरा किया गया। इन क्षेत्रों से रथयात्रा के दौरान ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आवागमन करते हैं।
रेस्क्यू और वैकल्पिक मार्गों की गहन समीक्षा

निरीक्षण के दौरान एसपी प्रतीक सिंह ने लेन और बाई-लेन की चौड़ाई, सड़कों की स्थिति, संभावित ट्रैफिक जाम, अवैध और अनावश्यक पार्किंग, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, अंधेरे स्थान, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कवरेज तथा आपात स्थिति में रेस्क्यू और वैकल्पिक मार्गों की गहन समीक्षा की।  

साथ ही संबंधित थाना प्रभारी, सिटी डिवीजन के अधिकारी और फील्ड स्टाफ को संभावित चुनौतियों की पहले से पहचान कर समय रहते समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सकारात्मक अनुभव सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता

एसपी पुरी प्रतीक सिंह ने कहा कि पुरी भगवान श्रीजगन्नाथ की धाम और विश्व आस्था का केंद्र है। रथयात्रा और पर्यटन सीजन में यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा, सुविधा और सकारात्मक अनुभव सुनिश्चित करना पुरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से साही, गलियों और बाई-लेन का माइक्रो लेवल पर निरीक्षण किया जा रहा है।

पुरी पुलिस ने शहरवासियों, व्यापारियों, होटल मालिकों और पर्यटकों से सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्व या आपात स्थिति की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाने को देने का अनुरोध किया गया है। महिला सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिलाओं से निर्भय होकर पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।

पर्यटक सुरक्षा और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुरी पुलिस द्वारा चरणबद्ध तरीके से माइक्रो लेवल समीक्षा, रूट मैनेजमेंट, पैदल गश्त, नाकाबंदी और आधुनिक सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477572