search

सहारनपुर में घरेलू कलह का खौफनाक अंत, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर

deltin33 2026-1-16 10:56:32 views 494
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण, संवाददाता, सहारनपुर। बलियाखेड़ी में गृह क्लेश के चलते मां ने दो बच्चों सहित जहरीला पदार्थ खा किया। उपचार के दौरान महिला व उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे का उपचार चल रहा है।

बलियाखेड़ी निवासी नीटू की पत्नी मनीता उम्र लगभग 32 वर्ष गुरुवार प्रातः अपने दोनों बच्चों के साथ घर से निकल गयी थी। ग्रामीणों ने बताया कि मनीता पूर्व में भी कई बार घर छोड़कर चली जाती थी और अपने आप वापस भी चली आती थी।

मनीता का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। गुरुवार रात को मनीता ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। इसके साथ ही अपनी बेटी छह वर्षीया नित्या व तीन वर्षीय पुत्र कार्तिक को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया था। इसके बाद फोन से अपने परिजनों को इसकी सूचना भी दी।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली इस ट्रेन में लगाए जाएंगे LHB कोच, यात्रियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही स्वजन व ग्रामीण महिला व बच्चों को लेकर प्राइवेट चिकित्सालय पहुंचे, जहां उपचार के दौरान महिला व उसकी पुत्री की मौत हो गयी। वहीं पुत्र कार्तिक का उपचार चल रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477566