search

बहराइच में नहीं मिला एक लाख तो दिया तीन तलाक, पति समेत चार पर मुकदमा

LHC0088 2026-1-16 07:57:02 views 609
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, बहराइच। खैरीघाट इलाके के एक गांव निवासी विवाहिता ने महिला थाने में पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हरदी इलाके के सिंगिया नसीरपुर गांव निवासी जाकिर की बेटी खुशबू का निकाह पांच माह पूर्व खैरीघाट के अलीनगर कला निवासी हातिम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद ससुरालरीजन एक लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। पीड़ित पिता ने कुछ रुपये बेटी के ससुराल में पहुंचाए।

यह भी पढ़ें- बहराइच में भेड़िया और तेंदुआ के बाद अब रेहुआ मंसूर में दहाड़ रहा Tiger, पकड़ने के प्रयास में वन विभाग

ससुरालीजन ने रुपयों को रख लिया और विवाहिता के पिता जाकिर से एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला थाने में पति, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला थाना प्रभारी विनीता रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166507