search

यूपी में 18 हजार वाहनों का चालान, मिशन शक्ति अभियान के तहत हटाए काली फिल्म और हूटर

Chikheang 2025-10-8 09:36:39 views 1246
  मिशन शक्ति अभियान के तहत किया 18,215 वाहनों का चालान





राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत 22 सितंबर से पहली अक्टूबर तक पुलिस ने 18,215 वाहनों के चालान किया है। 8.5 लाख वाहनों की जांच के बाद नौ हजार से ज्यादा वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्में, 2817 हूटर और 1087 बत्तियां हटाई गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अभियान की नोडल अधिकारी एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 22 सितंबर से राज्य में शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के तक अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिदेशक, उप महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों सहित 24,457 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने 71,473 सार्वजनिक स्थलों पर फुट पेट्रोलिंग कर वाहनों की जांच की।



साथ ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से वाहन पर शासकीय और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर 14,504 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अभियान के तहत 3,38,305 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई।

उन्होंने ने बताया कि वाहन नियमों का उल्लंघन करने पर 3,654 वाहनों को सीज किया गया है। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 251 मुकदमे पंजीकृत कर 450 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्टंटबाजी करने पर 770 मुकदमे दर्ज किए गए जबकि 263 स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया कर 1,388 वाहनों को सीज किया गया।



आइएएस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बने मुख्यमंत्री के सचिव (POLITICS)

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2005 बैच के आइएएस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया है। वह सोमवार को ही एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और सभी केंद्र शासित प्रदेश) काडर से लगभग तीन वर्ष की प्रतिनियुक्ति पूरी कर वापस लौटे थे।

प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले सुरेन्द्र सिंह मुरादाबाद के मंडलायुक्त पद पर तैनात थे। वह अक्टूबर 2019 से मार्च 2021 तक मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर रह चुके हैं। अब सरकार ने उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।



इसके साथ ही अब मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के अलावा तीन सचिव हो गए हैं। इनमें आइएएस सूर्य पाल गंगवार के अलावा भारतीय रेल सेवा के अमित सिंह पहले से तैनात हैं। पांच विशेष सचिवों में विशाल भारद्वाज, बृजेश कुमार, ईशान प्रताप सिंह, विपिन कुमार जैन व नवनीत सिंह चहल शामिल हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953