search

ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या किए जाने का लगा आरोप

LHC0088 2026-1-16 05:56:29 views 576
  



संवाद सहयोगी, दादरी। कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के मारीपत स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर प्रॉपर्टी डीलर का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर स्वजन को जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक पर फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का मानना है कि रेल की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के करीब राहगीरों द्बारा सूचना मिली कि मारीपत रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली और दस्तावेजों से पहचान की। दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने स्वजन को जानकारी दी।

मृतक की पहचान पवन (45) पुत्र अवध यादव मूल निवासी मैनपुरी थाना औछा हाल निवासी खेडा धर्मपुरा बादलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी बादलपुर अमित भड़ाना ने बताया कि मृतक प्रोपर्टी डीलर का कार्य करता था। जांच में पाया गया है कि प्रोपर्टी खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं। मृतक के पिता अवध यादव भी प्रोपर्टी डीलर का कार्य करते हैं।

लगभग 20 वर्षों से बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के खेडा धर्मपुरा में रह रहे हैं। मृतक का परिवार से झगड़ा चलने के कारण वह किराए के कमरे में रह रहा था। पवन पर प्रेम-प्रसंग का भी आरोप लग चुके हैं। मृतक के पिता ने हत्या कर शव रेलवे ट्रेक पर डालने का आरोप अज्ञात पर लगाया है। सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
प्रॉपर्टी डीलिंग और प्रेम-प्रसंग के एंगल पर भी पुलिस कर रही जांच

मृतक पर प्रॉपर्टी डीलिंग में धोखाधड़ी कर जमीन की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लग रहे हैं। इसके चलते पुलिस मृतक के पिता द्वारा हत्या कर फेंके जाने के आरोप के चलते इस तथ्य पर भी जांच कर रही है। वहीं, जांच में पता चला है कि मृतक का किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते घर में विवाद रहता था और वह अलग रह रहा था। पिता के द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप को देखते हुए इन दोनों एंगल पर भी जांच कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166525