search

नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म करने वाला KGMU का डॉक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर जाल में था फंसाया

Chikheang 2026-1-15 21:27:40 views 1001
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।







कैसरबाग पुलिस ने की गिरफ्तारी, अलीगंज निवासी पीड़िता ने दर्ज कराया था मुकदमा  

जागरण संवाददाता, लखनऊ। नर्सिंग छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाले को कैसरबाग पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपित डाक्टर कैसरबाग स्थित आगा साहब की कोठी स्थित फ्लैट में रहकर केजीएमयू से इंटर्नशिप कर रहा है। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित के अपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि अलीगंज स्थित पीजी में रहने वाली एक छात्रा की कुछ समय पहले आरोपित मो. आदिल से मुलाकात हुई थी। छात्रा का आरोप है कि आदिल ने उससे दोस्ती की। दोस्ती के बाद उसने प्रेजाल में फंसाया और उसके बाद शादी का झांसा देकर अपने फ्लैट में बुलाया।

आरोप है कि वहां डाक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। कुछ दिनों तक सब ठीक चलता रहा, लेकिन पीड़िता ने जब आरोपित पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। बात बढ़ने पर आरोपित ने छात्रा के साथ गाली-गलौज करते हुए अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान युवती ने 29 दिसंबर को कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस के मुताबिक केस दर्ज होने के बाद पीड़ित का मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया गया। बयान में भी पीड़िता ने आरोप लगाए। मामले में केस दर्ज होने के बाद आरोपित की तलाश की जा रही थी। उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


रमीज से तो नहीं था संपर्क लगाया जा रहा पता


पुलिस ने कहा कि केजीएमयू में पढ़ाई के दौरान कहीं आदिल दुष्कर्म, गर्भपात व मतांतरण के मामले में जेल भेजे गए डाक्टर रमीजुद्दीन के संपर्क में तो नहीं था। यह पता लगाया जा रहा है। अगर को कनेक्शन मिलता है, तो उसके खिलाफ
आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168614