search

बिहार से होकर गुजरेंगी 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, दो पटना होकर चलेंगी; चेक करें रूट चार्ट

LHC0088 2026-1-15 19:57:04 views 869
  

बिहार से होकर गुजरेंगी 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस



जागरण संवाददाता, पटना। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से होकर गुजरने वाली पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार के प्रमुख रेलखंडों और स्टेशनों को देश के बड़े शहरों से तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

इन नई ट्रेनों में हावड़ा-आनंद विहार, सियालदह-बनारस, पनवेल-अलीपुरद्वार, डिब्रूगढ़-गोमतीनगर तथा कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। उद्घाटन के अवसर पर ये ट्रेनें विशेष (इनागुरल स्पेशल) के रूप में चलाई जाएंगी। इनका परिचालन 17 और 18 जनवरी से प्रारंभ होगा।

बिहार में ये ट्रेनें गया, डीडीयू, पटना, आरा, बक्सर, हाजीपुर, सोनपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, मानसी, नौगछिया और कटिहार जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। इससे राज्य के यात्रियों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर-पूर्व भारत से सीधा और बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, इन ट्रेनों के नियमित परिचालन की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और इससे बिहार के रेल यात्रियों को तेज, आरामदायक और विश्वसनीय यात्रा का अनुभव मिलेगा।
ये हैं पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस

हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस-

इस ट्रेन 18 जनवरी को संतरागाछी-आनंद विहार अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। यह गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए आनंद विहार पहुंचेगी।

सियालदह-बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस-

इस ट्रेन का 18 जनवरी को संतरागाछी-बनासर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। यह पटना, डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए बनारस पहुंचेगी।

पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस-

इस ट्रेन का 17 जनवरी को सिलीगुड़ी-पनवेल अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। यह उद्घाटन स्पेशल कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर एवं डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए पनवेल पहुंचेगी।

डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस-

इस ट्रेन का 18 जनवरी को डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। यह डिब्रूगढ़ से खुलकर कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जं, हाजीपुर, सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए गोमतीनर पहुंचेगी।

कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस-

इस ट्रेन का 18 जनवरी को कामाख्या-रोहतक अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। यह कामाख्या से कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जं, हाजीपुर, सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए रोहतक पहुंचेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166507