search

चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में जुटीं राजनीतिक हस्तियां, तेज प्रताप को NDA ज्वाइन करने का ऑफर

Chikheang 2026-1-15 19:27:46 views 747
  

तेज प्रताप यादव और चिराग पासवान। PTI



राज्य ब्यूरो, पटना। लोजपा (रामविलास) और रालोजपा की ओर से गुरुवार को आयोजित दही-चूड़ा भोज में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान एक दूसरे के भोज में नजर नहीं आए। कारण यह कि दोनों के बीच इस भोज के आमंत्रण का आदान-प्रदान नहीं हुआ था।

लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के प्रति हमदर्दी दिखाते हुए कहा कि अगर तेज प्रताप एनडीए से जुड़ना चाहें तो उन्हें अच्छा लगेगा।

हालांकि, दो दिन पहले जब तेज प्रताप ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित भोज में आमंत्रण के लिए चिराग को फोन किया था तो उनकी बातचीत नहीं हो पाई थी। चिराग ने कहा कि अन्यत्र व्यस्तता के कारण वे तेज प्रताप से बातचीत नहीं कर पाए थे, लेकिन हम दोनों का पारिवारिक रिश्ता है।

लोजपा (रा) के भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, अरुण भारती, वीणा देवी, राजेश वर्मा सहित कई नेता शामिल हुए। इन सबने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, लखेंदर पासवान, रामकृपाल यादव, संजय कुमार सिंह, संजय पासवान, संतोष सुमन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि लोजपा (रा) के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। दूसरी तरफ, रालोजपा अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के दही चूड़ा भोज में पूर्व सांसद सूरजभान पहुंचे। सूरजभान विधानसभा चुनाव के समय रालोजपा से अलग होकर राजद में शामिल हो गए थे।

पारस ने कहा कि उनके आमंत्रण पर बड़ी संख्या में दल के कार्यकर्ता पहुंचे थे। वह अपने दल को मजबूत करने के लिए अभियान चलाएंगे।

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? लालू ने कह दी मन की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी

यह भी पढ़ें- \“10 नंबर में सन्नाटा...\“; तेजस्वी को चुभेगी अपने \“बाबा\“ की बात, तेज प्रताप की कर दी वाह-वाह
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168578