search

दिल्ली में यमुना सफाई का नया दौर, फिनलैंड से मंगाई गई पहली हाई-टेक गाद हटाने वाली मशीन

cy520520 2026-1-15 19:27:41 views 785
  

केंद्र सरकार के सहयोग से यमुना सफाई जारी है। एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सहयोग से यमुना नदी की सफाई का काम चल रहा है। इसमें पुराने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को अपग्रेड करना और नए प्लांट बनाना शामिल है। नदी के किनारों को भी विकसित किया जा रहा है। हालांकि, नदी की तलहटी में जमा गाद को साफ करना सबसे बड़ी चुनौती है।

दिल्ली सरकार के पास इसके लिए अत्याधुनिक मशीनरी नहीं थी। सरकार ने ऐसी 32 मशीनें खरीदने का फैसला किया है। इस सीरीज की पहली मशीन फिनलैंड से खरीदी गई है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा शुक्रवार को इसका उद्घाटन करेंगे।

गाद हटाने का काम साहिबी नदी (नजफगढ़ नाले) में शुरू होगा। इसके बाद, अन्य नालों और यमुना नदी की सफाई शुरू होगी। आने वाले दिनों में और मशीनें उपलब्ध होंगी। इससे यमुना और उसके नालों की सफाई में तेजी आएगी।
मशीन की विशेषताएं

  • यह मशीन सूखी जमीन से लेकर छह मीटर की गहराई तक काम करने में सक्षम है। इसकी कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये है।
  • यह आधुनिक तरीके से ड्रेजिंग, खुदाई, ठोस कचरा हटाने और जलकुंभी जैसी जलीय वनस्पति की सफाई जैसे कई काम करती है।
  • मशीन से जुड़े कटर नदी की तलहटी में जमा ठोस गाद को कीचड़ में बदल देते हैं। इसे फिर पाइप के जरिए 1.5 किलोमीटर दूर तक सूखी जमीन पर पंप किया जा सकता है।
  • इसमें प्रति घंटे छह सौ क्यूबिक मीटर गाद हटाने की क्षमता है।
  • इसका इस्तेमाल सभी मौसमों में किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें: दिल्ली के चार बड़े अस्पतालों में मेडिकल पदों पर निकली बंपर भर्ती, LG वी.के. सक्सेना ने दी मंजूरी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164047