search

बसपा अध्यक्ष मायावती ने 70वें जन्मदिन पर दोहराया, अकेले लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव 2027

cy520520 2026-1-15 12:27:28 views 716
  

बसपा सुप्रीमो मायावती



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को अपना 70वां जन्मदिन मनाया। लखनऊ में इस अवसर पर बसपा के राज्य मुख्यालय पर मीडिया को भी संबोधित किया। मायावती ने ब्लू बुक के 21वें संस्करण का विमोचन भी किया।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने जन्मदिन पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की बात दोहराई। मायावती ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुमत की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा की बहुजन समाज के लोग किसी के बहकावे में ना आएं। बसपा विधानसभा सहित किसी भी चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करने जा रही है।  
ब्राह्मणों को पार्टी के साथ जोड़ने पर विशेष जोर

बसपा सुप्रीमो ने ब्राह्मणों को पार्टी के साथ जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में भाजपा और अन्य दलों के ब्राह्मण विधायकों ने बैठक कर अपने अपमान को लेकर चिंता जताई थी, बसपा ने अपनी सरकार में ब्राह्मणों को पूरा सम्मान और हिस्सेदारी दी थी। अगली बार सरकार बनने पर भी पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने अन्य सभी वर्गों का भी आने वाले चुनाव में बसपा को समर्थन मिलने की उम्मीद जताई। पूर्व की सपा सरकार में अराजकता और गुंडाराज का मुद्दा भी उठाया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में मायावती की प्रेस कांफ्रेंस समाप्त होने से पहले शॉर्ट सर्किट, सुरक्षाकर्मियों ने नियंत्रित की स्थिति


मायावती की पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम हाल में शार्ट सर्किट के कारण एक लाइट से धुआं निकलने पर अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने अग्निशामक यंत्र का प्रयोग किया। इसी दौरान मायावती बीच ब्लू बुक के 21वें संस्करण का विमोचन कर कार्यक्रम से चली गईं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164086