search

गोरखपुर में किशोरी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश

LHC0088 2026-1-15 09:56:40 views 571
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



संवाद सूत्र, पिपराइच। किशोरी से दुष्कर्म, उसका फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के आरोपित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय के लिए चालान किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसको लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है।  

पिपराइच थाना के हेमधापुर गांव के कृष्णा निषाद के विरुद्ध सात दिसंबर को पाक्सो व आइटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। उस पर आरोप है कि किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाया। किशोरी व उसके जीजा के फोटो पर अश्लील शब्द लिखकर इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित कर दिया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोर्ट में बयान के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

छेड़खानी के आरोपित पर कार्रवाई को एसएसपी से मिली पीड़ित
जासं, सहजनवा : एक गांव की किशोरी से छेड़खानी कर आरोपित ने पीट दिया। इससे किशोरी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तो पुलिस अब फिर से तहरीर मांग रही है।

सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि दिसंबर में खेत में काम करने गई थी। घर पर नाबालिग बेटी अकेली थी। गांव का एक युवक बेटी को अकेली देख घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए तो आरोपित भाग गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के तेनुआ टोल पर कर्मचारियों का हंगामा, भोजन और पीएफ कटौती पर नई कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

खेत से आने के बाद बेटी को लेकर आरोपित के घर उलहना देने पहुंची। आरोप है कि आरोपित ने स्वजन के साथ मिलकर पीट दिया। इससे किशोरी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। सूचना पर डायल 112 पहुंची। थाने पर तहरीर देने पर आरोपित का शांति भंग में चालान किया गया।

पीड़ित एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई। इसके बाद सहजनवा पुलिस पीड़ित से नई तहरीर मांग रही है। एसएसआइ पंकज सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166428