search

मुजफ्फरनगर में महिला की हत्या कर गंग नहर किनारे फेंकी लाश, मुंह पर बंधी थी टेप

Chikheang 2026-1-15 00:26:00 views 974
  

महिला की फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, खतौली (मुजफ्फरनगर)। महिला की हत्या कर शव चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी मार्ग पर नहर किनारे फेंक दिया गया। महिला का मुंह टेप से बंधा था। महिला शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से लापता थी।

बुधवार दोपहर लोगों ने चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी मार्ग पर बालाजीपुरम कालोनी के सामने गंग नहर किनारे 45 वर्षीय महिला का शव देख पुलिस को सूचित किया। सीओ राम आशीष व इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र बघेल मौके पर पहुंचे। महिला के शरीर पर चोट या घाव के निशान नहीं मिले।

संभवत पूरे चेहरे को टेप से बांधकर हत्या की गई। महिला की पहचान कस्बे के मुहल्ला तगान सैनी वाली निवासी ममता पत्नी किशनपाल उर्फ कालिया के रूप में हुई। महिला शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से लापता थी। महिला का पति मानसिक रूप से कमजोर है। महिला ही घरों में कार्य कर चार बेटियों का पालन-पोषण करती थी।

बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। आशंका है कि किसी स्थान पर उसकी हत्या कर रात में शव को वाहन से यहां फेंका गया। इस दौरान अन्य वाहन के आने के कारण हत्यारे शव को नहर में फेंकने में सफल नहीं हो सके और घबराहट में शव डिवाइडर के बीच फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। महिला की हत्या की आशंका है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। महिला के मोबाइल की काल डिटेल की छानबीन की जा रही है। शीघ्र घटना का राजफाश किया जाएगा।


-

- राम आशीष यादव, सीओ खतौली
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168567