search

माघी मेले में बीजेपी का सियासी अखाड़ा गर्म, सुरक्षा जांच से नेताओं-गायकों की एंट्री में उठे सवाल; हरियाणा सीएम भी पहुंच रहे

LHC0088 2026-1-14 13:57:01 views 1253
  

मंच पर मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री रवनती सिंह बिट्‌टू, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह व अन्य।



जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। श्री मुक्तसर साहिब में माघी मेले के दौरान लगे राजनीति अखाड़े में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी बड़ा मंच तैयार किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बठिंडा पहुंच चुके हैं। मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री रवनती सिंह बिट्‌टू, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा उनकी पत्नी पूर्व सांसद परनीत कौर भी मौजूद हैं।

वहीं भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे और कांग्रेस से निलंबित विधायक संदीप जाखड़ भी भाजपा मंच पर पहुंच गए, जिससे सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल पर मौजूद हैं। लोगों को कांफ्रेंस स्थल पर बनाए रखने के लिए पंजाबी गायक लाभ हीरा का कार्यक्रम भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें- कौन है नकाबपोश Talwiinder Singh, जिनके प्यार में गिरफ्त हुईं Disha Patani? ओ रोमियो एक्ट्रेस से 6 साल हैं छोटे

भाजपा के पंडाल में पहुंचे कार्यकर्ता।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म व धोखाधड़ी आरोपों में घिरे AAP विधायक पठानमाजरा ने भगोड़ा घोषित करने के आदेश को हाईकोर्ट में दी चुनौती
वर्करों को नाकों पर रोका जा रहा

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि कड़ी सुरक्षा का बहाना बना कर लगातार जांच के नाम पर वर्करों को नाकों पर रोका जा रहा है। नेताओं को भी मंच पर आने के लिए इसी कारण से देरी हुई है। भाजपा प्रदेश महासचिव दियाल सोढी ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर रुकावटें पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, इसलिए पुलिस अधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- अमृतसर के बाद मोगा में स्कूलों को मिली बम से उड़ाने धमकी, बच्चों को घर भेजा गया; पढ़ें ई-मेल में क्या लिखा...
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166422