search

स्पेन में 150 साल बाद रानी का शासन, जानिए कौन हैं 20 साल की लियोनोर जो बनेंगी क्वीन

LHC0088 2026-1-14 11:56:43 views 483
  

स्पेन का शासन संभालेंगी 20 साल की राजकुमारी (फोटो-रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्पेन में 150 साल में पहली बार एक रानी शासन संभालने जा रही है। राजा फेलिप VI और रानी लेटिजिया की 20 साल की बेटी राजकुमारी लियोनोर अब अपने परिवार की गद्दी संभालने के लिए तैयार हैं।

1800 के दशक से अब तक इसाबेला II के बाद वे देश की पहली महिला शासक बनने वाली हैं। 1700 के दशक के आरंभ से ही स्पेन का राज बोर्बोन राजवंश के पास रहा है। इन्होंने स्पेन के उत्तराधिकार युद्ध में हैब्सबर्ग राजवंश पर विजय प्राप्त की थी।
स्पेन की रानी बनेंगी लियोनोर

जनरल फ्रेंको की तानाशाही समाप्त होने के बाद, 1975 में राजा जुआन कार्लोस प्रथम के साथ राजशाही बहाल हुई, जिन्होंने स्पेन को लोकतंत्र की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 2014 में पद त्याग दिया और सिंहासन अपने पुत्र फेलिप को सौंप दिया। अब उनकी बेटी लियोनोर सिंहासन की अगली उत्तराधिकारी हैं।

लियोनोर के पिता फेलिप ने 2004 में पूर्व पत्रकार लेटिजिया से शादी की और 42 वर्ष की उम्र में वह रानी बनीं। इस शाही दंपति की दो बेटियां हैं। पहली बेटी राजकुमारी लियोनोर, जिनका जन्म 2005 में हुआ और जो इस समय सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं। वहीं दूसरी बेटी इन्फेंटा सोफिया, जिनका जन्म 2007 में हुआ।
20 साल की उम्र में पूरी की ट्रेनिंग

स्पेन के कानून के अनुसार, सिंहासन पर बैठने से पहले उत्तराधिकारी को सेना, नौसेना और वायु सेना में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करना जरूरी होता है। लियोनोर ने वेल्स के यूडब्ल्यूसी अटलांटिक कॉलेज से इंटरनेशनल बैकलॉरिएट डिप्लोमा के साथ अपनी उच्च शिक्षा शुरू की। स्पेन की होने वाली रानी ने तब से ही देश की कमांडर-इन-चीफ के रूप में भी सैन्य प्रशिक्षण शुरू कर दिया।

लियोनोर ने अगस्त 2023 में जरागोजा में सेना प्रशिक्षण के साथ सैन्य सफर की शुरुआत की, जहां वह 560 कैडेटों के एक ग्रुप में शामिल हुईं।

2024 में, लियोनोर ने गैलिसिया में नौसेना प्रशिक्षण की शुरुआत की और ट्रेनिंग शिप जुआन सेबेस्टियन डी एल्कानो पर सवार होकर 140 दिनों की 17,000 मील की समुद्री यात्रा पर निकलीं। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने चालक दल के सदस्य के रूप में अटलांटिक महासागर, दक्षिण अमेरिका के चारों ओर और न्यूयॉर्क तक की यात्रा की।

दिसंबर 2025 में, लियोनोर ने अकेले ही पिलाटस पीसी-21 विमान में अपनी पहली उड़ान पूरी की और ऐसा करने वाली वह स्पेनिश शाही परिवार की पहली महिला सदस्य बनीं।

स्पेन की होने वाली रानी लियोनोर ने राज परिवार की गद्दी संभालने के लिए सभी तरह की ट्रेनिंग ले ली है और वह केवल 20 साल की उम्र में सत्ता संभालने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- स्नाइपर के साथ सेल्फी और शूर वीरों की कहानियां, 53वें विश्व पुस्तक मेले में देशभक्ति का अलग रंग

यह भी पढ़ें- FY26 में 7.2% की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था, टैरिफ बम का क्या होगा असर? वर्ल्ड बैंक ने बताया
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166374