search

बिजली खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक का सिर धड़ से अलग; मौके पर मौत

cy520520 2026-1-14 11:26:56 views 814
  

बिजली खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार



संवाद सूत्र, पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के लोहे के बिजली पोल से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार चला रहे युवक का सर धड़ से अलग हो गया जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक मामूली रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी रिद्धि पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिद्धि पांडेय का हेसड़ा पंचायत के रोलाडीह गांव में एक फार्म हाउस है। मंगलवार को वह अपने तीन साथियों के साथ कार से फार्म हाउस गया हुआ था। देर रात लौटने के क्रम में कोवाली थाना के पास कार तेज गति के कारण नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे बिजली पोल से टकरा गई।
स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया युवक

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक रिद्धि पांडेय स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग दंग रह गए।

  

घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164027