search

Agra Weather: एक बार फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश

cy520520 2026-1-14 09:27:57 views 972
  

Agra Weather: ताजमहल पर सैलानी। फाइल



जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather: शहर में 18 जनवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शहर में बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। उधर, उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने से मंगलवार को शहर में कोहरे का असर कम रहा। सुबह से धूप निकली और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने से कोहरे का असर हुआ कम

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने से शहर में सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला था। सीजन की सबसे ठंडी रात रही थी। दोपहर में धूप निकलने से ठंड से राहत रही थी। हवा चलती रही थी। हवा चलने से शहर के खुले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। दिनभर तेज धूप निकली।
मंगलवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में हुई वृद्धि

अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
सुबह के समय कोहरा रहेगा, लेकिन दोपहर में धूप निकलेगी

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के पुन: सक्रिय होने से 15 जनवरी से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से शीत लहर से राहत मिलेगी। सुबह के समय कोहरा रहेगा, लेकिन दोपहर में धूप निकलेगी। 18 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बूंदाबांदी या वर्षा हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान घटेगा।

यह भी पढ़ें- Weather Update: शाहजहांपुर में अचानक छाया घना कोहरा, विजिबिजिटी हो गई बेहद कम

यह भी पढ़ें- Weather Update: सहारनपुर में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी, 3.5 डिग्री पर अटका पारा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164021