search

Makar Sankranti 2026 स्नान आज, हरिद्वार मेला क्षेत्र आठ जोन व 22 सेक्टर में बांटा; पुलिस बल तैनात

cy520520 10 hour(s) ago views 1046
  

स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है।



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मकर सक्रांति स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन और 22 सेक्टरों में बांटते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ऋषिकुल ऑटोटोरियम में पुलिस बल ब्रीफ करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

साल के पहले स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। जिसको देखते हुए सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी पूरी निष्ठा और कर्मठता से डयूटी करें।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि हर पॉइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का अपना विशेष महत्व है। थोड़ी सी भी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता व संयम के साथ निर्वहन करें।

मनसा देवी, चंडी देवी में ड्यूटी प्रभारी यह सुनिश्चित करेगे की श्रद्धालुगण कतार में ही आगे बढ़ें, भीड़ का दबाव बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देने के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे।

महिला घाट पर नियुक्त महिला कर्मी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। इस स्थान पर अधिक भीड़ रहती है। घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें लगातार मौजूद व सतर्क रहें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात प्लान का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। ब्रीफिंग में एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी देहात शेखर सुयाल आदि मौजूद रहे।
ड्यूटी में तैनात पुलिस बल

  • आठ पुलिस उपाधीक्षक
  • 12 निरीक्षक व थानाध्यक्ष
  • 87 उपनिरीक्षक
  • अपर उपनिरीक्षक व महिला उपनिरीक्षक
  • 131 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल
  • 382 हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु
  • 45 महिला कांस्टेबल
  • तीन यातायात निरीक्षक
  • 18 यातायात उपनिरीक्षक व अपर उपनिरीक्षक
  • 42 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल यातायात
  • पांच कंपनी, एक प्लाटून पीएसी
  • दाे टीम बम निरोधक दस्ता, एक टीम एटीएस
  • 16 कर्मी जल पुलिस, गोताखोर, 16 कर्मी, अभिसूचना इकाई
  • सात यातायात उप निरीक्षक, 37 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, दो फायर टेंडर मय उपकरण।


यह भी पढ़ें- हरिद्वार: लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व के लिए बनाया यातायात प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर लगाई रोक
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147726

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com