search

राहुल गांधी के विदेश दौरों पर निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल, जांच एजेंसियों की ये मांग

LHC0088 2025-10-8 06:06:30 views 1220
  निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी के पिछले दस वर्षों के विदेश दौरे की जांच की मांग की और राजीव गांधी के शासनकाल के कुछ उदाहरणों का उल्लेख किया, जब दो केंद्रीय मंत्रियों पर उनके विदेश दौरे के दौरान जासूसी के आरोप लगे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत संसद के सदस्यों को अध्ययन दौरे पर जाने के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं लेनी होती है। उन्होंने जांच एजेंसियों के दायरे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेशी दौरे लाने की मांग की, ताकि उनकी समुचित जांच हो सके।


भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप

राहुल गांधी वर्तमान में चार दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे पर हैं। भाजपा नेता दुबे ने आरोप लगाया कि राजीव गांधी के शासन में दो तत्कालीन केंद्रीय मंत्रियों (ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंदुलाल चंद्राकर और खाद्य और नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री के.पी. ¨सह देव) के साथ राज्य इलेक्ट्रानिक्स आयोग के अध्यक्ष एम.एस. संजीवी राव का जासूसी के मामलों में नाम आने के कारण इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने एक्स पर दस्तावेज भी साझा किए।  



(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138