search

मकर संक्रांति का पावन पर्व... धनबाद में दामोदर और बराकर में श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी

cy520520 2026-1-14 07:57:35 views 1074
  

चिरकुंडा में बराकर नदी में आस्था की डुबकी लगाते और सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। Makar Sankranti Celebrations 2026: आज 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही पुण्य और दान का महापर्व मकर संक्रांति पूरे देश के साथ धनबाद कोयलांचल में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों, तालाबों और जलाशयों में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जा रहा है और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। धनबाद जिले में दामोदर, बराकर, खुदिया और कतरी नदियों के तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।

मैथन और पंचेत डैम में भी बड़ी संख्या में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने निकटवर्ती मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया। चूड़ा, दही, गुड़, तिल एवं अन्य सामग्री का दान कर पर्व की परंपरा निभाई गई।

पुजारी राकेश पांडेय के अनुसार मकर संक्रांति का दिन स्नान और दान के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 14 और 15 जनवरी दोनों दिन स्नान, दान और पूजा के लिए शुभ हैं। इसी कारण कुछ लोग बुधवार को तो कुछ गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाएंगे।

मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में पतंगबाजी का विशेष उत्साह भी देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बच्चे और युवा घरों की छतों पर रंग-बिरंगी पतंगों के साथ उत्सव का आनंद ले रहे हैं। शहर के कई इलाकों में पतंग उत्सव का आयोजन किया गया है, जिससे वातावरण उल्लास और उमंग से भर गया है।

कुल मिलाकर मकर संक्रांति का पर्व धनबाद में श्रद्धा, परंपरा और उत्साह के संग मनाया जा रहा है, जहां आस्था और आनंद का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163994