search

महिला के प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के अंगों को जलाया, कोर्ट के आदेश पर पति समेत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

deltin33 2025-12-5 20:08:06 views 1238
  



जागरण संवाददाता, बाबूगढ़ (हापुड़)। हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति समेत पांच लोगों ने कपड़े प्रेस करने वाली प्रेस से शरीर के विभिन्न अंग व प्राइवेट पार्ट को जला दिया। आरोपी महिला को ढूंढकर उनकी हत्या करने की भी फिराक में लगे हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद वह न्यायालय की शरण में पहुंची। अब न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

न्यायालय में दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसकी शादी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले मनोज से 17 वर्ष पहले हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका पति चरित्रहीन व्यक्ति है और उनके बच्चे पैदा होने के बाद भी वह आजतक अपना जीवन बामुश्किल काटती आ रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि 24 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे श्रीचंद ने उनके हाथ और रोहताश ने उनके पैर पकड़े। संजय व सुभाष उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जबकि पति ने कपड़े प्रेस करने वाली प्रेस से शरीर के विभिन्न अंग समेत प्राइवेट पार्ट को जलाकर घिनौनी अमानवीय घटना को अंजाम दिया।

वहीं, शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्हें देख सभी आरोपित भाग निकले। मामले में वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की नहीं, बल्कि उनके कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर की बदल जाएगी सूरत, चौराहों को आकर्षक बनाने की फिर बनी योजना

आरोप है कि आरोपी उन्हें ढूंढकर जान से मारने की फिराक में घूम रहे हैं। आरोपियों ने उनका मोबाइल व आधार कार्ड भी उनसे छीन लिए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477758