search

आगरा में 30 घंटे बाधि‍त रहेगी गैस आपूर्ति‍, 50 हजार घरों में नहीं आएगी PNG; छह CNG स्टेशन भी रहेंगे बंद

cy520520 2025-10-8 05:36:39 views 1266
  50 हजार घरों में नहीं आएगी पीएनजी।- सांकेत‍िक तस्‍वीर





जागरण संवाददाता, आगरा। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा शास्त्रीपुरम क्षेत्र में लाइन शिफ्ट का कार्य दोबार शुरू होना है। इस कारण बुधवार सुबह छह बजे से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक गैस आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में 50 हजार घरेलू उपभोक्ता के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति का संकट खड़ा हो जाएगा। उनको वैकल्पिक इंतजाम करने होंगे और निर्धारित क्षेत्र के छह कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) स्टेशन भी प्रभावित रहेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



शहर में 80 हजार पीएनजी उपभोक्ता हैं। इनको गेल इंडिया से गैस लेकर ग्रीन गैस लिमिटेड आपूर्ति करता है। इसके साथ ही 33 सीएनजी स्टेशनों से वाहनों को गैस उपलब्ध कराई जाती है। गेल इंडिया द्वारा सिकंदरा क्षेत्र में बुधवार सुबह छह बजे से 30 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

लोगों को पूर्व में सूचित कर वैकल्पिक इंतजाम करने और अचानक संकट खड़ा होने की समस्या के समाधान के लिए सूचित किया गया है। पिछले कार्य के दौरान कुछ घंटे आपूर्ति मिल गई थी, लेकिन ग्रीन गैस इस बार निर्धारित समय में पूरी आपूर्ति ठप होने की आशंका जता रहा है। वाल्व बंद होने के कारण पाइप में मौजूद गैस जब तक चले उतनी ही आपूर्ति मिल पाएगी।



ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन से वाल्व बंद होने के कारण यहां से शहर को आपूर्ति देने वाले क्षेत्र में पीएनजी आपूर्ति बाधित हो जाएगी। साथ ही ट्रांसपोर्टर नगर, सिकंदरा क्षेत्र, लोहामंडी क्षेत्र, बिचपुरी क्षेत्र के सीएनजी स्टेशन बाधित रहेंगे। सीनियर मैनेजर मार्केटिंग किशन कुमार ने बताया कि गेल इंडिया के कार्य के कारण लाइन बाधित रहेगी। गुरुवार दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।


ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

कमलानगर, दयालबाग, सिकन्दरा, शाहगंज, आवास विकास, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, बिचपुरी, पथौली आदि एवं उसके आस-पास के सभी स्थानो की घरेलु गैस की आपूर्ति बाधित रहेगी।
ये सीएनजी स्टेशन रहेंगे बाधित

दो सीएनजी स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर, सिकंदरा क्षेत्र के हाईवे स्थित दो सीएनजी स्टेशन, लोहामंडी क्षेत्र स्थित कोठी मीना बाजार के निकट सीएनजी स्टेशन, बिचपुरी के सीएनजी स्टेशन बाधित रहेंगे।



यह भी पढ़ें- उटंगन नदी हादसा: हादसे का सीन किया रीक्रिएट, विष्णु की जगह नदी में उतरे स्कूबा डाइवर्स ने निकाले दो और शव
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737