cy520520                                        • 2025-10-8 05:06:44                                                                                        •                views 573                    
                                                                    
  
                                
 
  
 
   मेरठ के थाना नौचंदी में खड़ा आरोपित इकबाल हसन । जागरण  
 
  
 
  
 
जागरण संवाददाता, मेरठ। शक, अविश्वास, क्रोध और बदले की भावना कई बार मनुष्य को कातिल बना देती है। नौचंदी थाने में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर दिखा। अपनी पुत्रवधू पर फरसे से आठ वार कर खून से सने कपड़े पहने ससुर ने सीधे थाने पहुंचकर हत्या करने की जानकारी दी। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला जिंदा मिली, जिसे गंभीर हालत में आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहीं पर मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान दर्ज किए।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
  
 
शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर-13 में परिवार के साथ रहने वाले इकबाल को अपनी पुत्रवधू पर शक था। इकबाल का बड़ा बेटा महताब बच्चा पार्क पर कोचिंग सेंटर चलता है, जबकि छोटा बेटा मेडिकल कालेज में फिजियोथेरेपिस्ट की इंटर्नशिप कर रहा है। महताब ने बताया कि उसकी बागपत के दोघट में ब्याही बहन की ससुराल में एक व्यक्ति की मौत होने की वजह से परिवार के सभी वहीं गए थे। घर पर महताब की पत्नी राहत उर्फ हिना और पिता इकबाल मौजूद थे।   
 
  
 
बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर को करीब ढाई बजे इकबाल ने पुत्रवधू राहत पर फरसे से गर्दन, पेट और हाथ पर करीब आठ वार किए। खून से लथपथ होने के बाद इकबाल थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि पुत्रवधू की हत्या कर दी गई। नौचंदी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। तब तक महिला घर के अंदर जिंदा थी।   
 
आसपास के लोगों की मदद से महिला को पास के हयात अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। इसी बीच राहत के पति और देवर ने मेडिकल से रेफर कराकर आनंद अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां पर महिला के मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए गए। महिला ने अपने ससुर पर ही हमला करने का आरोप लगाया है।   
 
  
 
सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि इकबाल ने पूछताछ में बताया कि उसे महिला पर अवैध संबंध रखने का शक था। इसलिए उसने फरसे से हमला किया। महिला के पति महताब का कहना है कि पिता ने हमला क्यों किया, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस यह भी मान रही है कि हमला करने वाला इकबाल पुत्रवधू के बाहर आने जाने को लेकर रोकटोक करता था। संभव है कि स्वयं को बचाने के लिए भी उसने अवैध संबंधों का आरोप लगाया हो।   
 
  
 
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि शास्त्रीनगर में महिला पर फरसे से कई वार कर हत्यारोपित ससुर थाने पहुंच गया था। आरोपित से पूछताछ की गई है। रात को बेटे की तरफ से पिता के खिलाफ तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |