search

देवर‍िया की अवैध मजार पर तीसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई रुकी, गुंबद के अवशेष पर चला हथौड़ा

cy520520 1 hour(s) ago views 494
  



जागरण संवाददाता, देवरिया। बहुचर्चित अवैध मजार को गिराने में बुलडोजर की कार्रवाई तीसरे दिन मंगलवार को रोक दी गई। मजार कमेटी के लोगों ने मुख्य गुंबद के अवशेष हिस्से पर हथौड़ा चलवाया। गोरखपुर ओवरब्रिज के समीप स्थित मजार परिसर और आसपास लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस और पीएसी तैनात रही। मजार कमेटी के उपाध्यक्ष जलालुद्दीन खां का कहना कि बुलडोलर का कार्य आज रोक दिया गया है।

रविवार दोपहर से चल रही अवैध मजार गिराने व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखते हुए मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। जिस पोकलेन को दूर एक पेट्रोल पंप पर रात में रोका गया था, दोपहर बाद उसे भी जाने की अनुमति दे दी गई। कमेटी के लोगों ने अवैध मजार के दो मंजिला भवन पर बुलडोजर की कार्रवाई रोक दी। अवैध मजार को गिराने की कार्रवाई में अभी तक बेसमेंट के भवनों को तोड़ने के साथ ही मजार के मुख्य गुंबद को तोड़ा गया।

इस गुंबद को मजार के तीसरे तल पर बनाया गया था। इस गुंबद के नीचे पुराना गुंबद व मजार भवन स्थित है। यह सुरक्षित है। इसके नीचे बेसमेंट में कमरे और हाल हैं। जिसे मजार कमेटी के लोग अपने प्रयोग में रखते हैं। उर्स लगने पर इस स्थान का उपयोग किया जाता है। सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने अब्दुल गनी शाह बाबा मजार के अतिक्रमण व अवैध निर्माण के प्रकरण को उठाया और उसे शासन तक पहुंचाया। उसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया।
कानूनी रूप से घिरने के बाद कमेटी के लोगोंं ने हटाया अतिक्रमण


कानूनी रूप से घिरने के बाद कमेटी के लोगों ने अवैध मजार को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रथम दिन रविवार को तीन बुलडोजर चला कर अवैध मजार के बेसमेंट में शौचालय व बने कमरों के अलावा मुख्य गेट व सामने की दुकानों को तोड़ा व हटाया गया। अगले दिन सोमवार को मजबूत दीवारों को तोड़ने में समय लगा रहे एक बुलडोजर को हटा कर पाेकलेन मंगाया गया। दो बुलडोजर व एक पोकलेन दोपहर से लेकर रात होने तक अवैध मजार की दीवारों, बीम व छत को गिराते रहे। वहीं मजार स्थल पर लोग दूर-दूर से पहुंचे और क्षतिग्रस्त मजार के मलबे का फोटो खींचने के साथ ही उसका वीडियाे भी बनाया।
बुर्के में पहुंची महिलाएं, ओवरब्रिज पर लगी भीड़ तो पुलिस ने खदेड़ा


बुरके में महिलाएं मजार के समीप पहुंची और टूटे हुए मजार को देखती रही। कई महिलाओं ने वीडियो भी बनाया। इस बीच मजार पर मजार कमेटी के लोग दूर-दूर से आए लोगों को इबादत भी कराते रहे। रानी नाम की महिला मौके पर अपने बच्चे के साथ पहुंची और इबादत की। यहां पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। मजार के मुख्य भवन के नहीं गिरने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही।  
मजार कमेटी के लोग दिखे सक्रिय

तीसरे दिन पुलिस के तेवर भी दो दिनों के मुकाबले नरम रहे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस मजार के सामने व चारों तरफ रास्ते पर तैनात रही लेकिन सामान्य रूप से लोगों को मजार के रास्ते आने जाने से नहीं रोका। लोगों को कोई कठिनाई नहीं हुई। जिसने भी मजार तक जाने का आग्रह किया कुछ समय के लिए पुलिस ने उसे जाने की अनुमति दी। वहीं मजार कमेटी के लोग मुख्य मजार की साफ सफाई कर बाहर कुर्सियां लगाए थे। जिस पर मजार कमेटी के लोग आ रहे थे और बैठ कर आपस में कुशल क्षेम पूछ रहे थे।
पाेकलेन लौटते समय ओवरब्रिज पर लगा जाम


गोरखपुर ओवरब्रिज से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर पोकलेन को खड़ा किया गया था। उसे दोपहर बाद ले जाने की अनुमति दे दी गई। उसे ले जाते समय ओवर ब्रिज पर जाम लग गया। जिससे आवागमन काफी प्रभावित हुआ। काफी मुश्किल से पोकलेन को पुलिस ने ओवरब्रिज से पार कराया। आगे भी पाेकलेन के कारण मुख्य मार्ग पर भी जाम की समस्या रही।

यह भी पढ़ें- देवरिया अवैध मजार मामला: मिलीभगत के बिना फर्जीवाड़ा संभव नहीं, प्रशासन तैयार कर रहा कुंडली
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147316

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com