search

जहरीले सांप को पकड़कर रील बनाने में शिक्षक की गई जान, शिवहर में चौंकाने वाली घटना

deltin33 2026-1-13 19:57:03 views 652
  

सांप पकड़ने के बाद मौत के पूर्व शिक्षक।  



संवाद सहयोगी, पुरनहिया (शिवहर)। बिहार के शिवहर में एक चौंकाने वाला और दुखद हादसा हुआ। जहरीले सांप को पकड़कर उसके साथ वीडियो रील बनाने की कोशिश में एक शिक्षक की जान चली गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शिक्षक ने खेल-खिलवाड़ में सांप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सांप ने उसे काट लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने इलाके में सनसनी फैलाई और लोगों में डर और चिंता बढ़ा दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक जोखिम भरा और गैर-जिम्मेदाराना प्रयास था।
शिक्षक को सांप पकड़ने का अनुभव काफी था

पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव में विषैले सांप काटने से शिक्षक की मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान बराही जगदीश पुनर्वास गांव निवासी सह मध्य विद्यालय बराही जगदीश बालक में शिक्षक के पद पर तैनात नवल किशोर सिंह (51) के रूप में की गई है।

बताया गया है कि नवल किशोर सिंह को सांप पकड़ने में महारत हासिल थी। पुरनहिया ही नहीं जिलेभर में विषैले सांप निकलने की मिली सूचना पर वह मौके पर पहुंच जाते थे और सांप को खोज कर निकाल लेते थे।
सांप पकड़ना उनका शौक बन गया था

इलाके के लोगों के घरों में भी सांप दिखता तो उन्हें बुलावा आ जाता था। सांप पकड़ना उनका शौक बन गया था। इस क्रम में मंगलवार को बसंतपट्टी गांव स्थित एक घर में विषैले नाग की मिली सूचना पर शिक्षक नवल किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए और विशाल नाग को पकड़ लिया।

इस दौरान वह सांप का करतब दिखाने लगे। आसपास के युवा उनका रील बनाने लगे। इसी क्रम में अचानक नाग ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश की पीड़ा को वह कुछ समय तक बर्दाश्त करते रहे और सांप को ठिकाने लगाने के साथ ही वह बेहोश हो गए।

ग्रामीण सहित स्वजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने रेफर कर दिया। मुजफ्फरपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। वहीं जिले की शिक्षा जगत में मातम पसर गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477431