search

सिडनी से लौटी युवती से चंडीगढ़ में छेड़छाड़, कार सवार तीन युवकों ने पीछा कर किया परेशान, एक गिरफ्तार

deltin33 2026-1-13 19:27:51 views 750
  

युवती ने पहले युवकों की हरकतों को नजरअंदाज किया। नहीं माने तो पुलिस को शिकायत दी।



मनोज बिष्ट, चंडीगढ़। सिडनी से लौटी एक युवती के साथ चंडीगढ़ में रात के समय छेड़छाड़ हुई। तीन युवकों ने उसका पीछा कर परेशान किया, जिनमें से सेक्टर-3 थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस ने उसे जमानत पर छोड़ दिया दिया। आरोपित की पहचान रियान गुप्ता के रूप में हुई है, जो मनीमाजरा का रहने वाला है। रियान हरियाणा के बरवाला में पढ़ाई कर रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह मोहाली की रहने वाली है और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करती है। वह हाल ही में भारत लौटी है। सोमवार रात जब वह सेक्टर-7 इलाके में थी, तब कार में सवार तीन युवकों ने उसे परेशान करने लगे। जब वह सेक्टर-7 से मोहाली की ओर लौटने लगी तो युवक सेक्टर 7-8 की डिवाइडिंग रोड पर भी उसका पीछा करते रहे।

युवती ने शुरुआत में उनकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब वे नहीं रुके और लगातार पीछा करते रहे तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान पुलिस ने रियान गुप्ता को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया।

हालांकि, कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को पुलिस स्टेशन से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की गई है और युवती की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477401