search

झारखंड भाजपा अध्यक्ष का हो गया फैसला... पीएन सिंह, रविंद्र राय, अमर बाउरी, अनंत ओझा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

cy520520 2026-1-13 17:26:44 views 1191
  

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के लिए आदित्य साहू ने किया नामांकन।  



डिजिटल डेस्क, धनबाद। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ही प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।

संगठन पर्व के तहत हुए इस चुनाव में कोयलांचल को भी प्रतिनिधित्व मिला है। धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र राय और पूर्व मंत्री व चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बनाए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संगठन पर्व के अंतिम चरण के तहत प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन हुआ। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी जुएल उरांव पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

उरांव के साथ प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा एवं सह चुनाव अधिकारी गणेश मिश्र और सुनीता सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर चर्चा की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न 12 बजे से 2 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चली। चुनाव अधिकारियों ने तय समय के भीतर नामांकन कक्ष में बैठकर नामांकन पत्र स्वीकार किए।

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उनके नामांकन प्रस्तावकों में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम और बालमुकुंद सहाय शामिल रहे।

प्रदेश चुनाव अधिकारी जुएल उरांव बुधवार को आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक एलान करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की भी घोषणा की जाएगी।

राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए कुल 21 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, यदुनाथ पांडेय, चंपई सोरेन, संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, दिनेशानंद गोस्वामी, मधु कोड़ा, पशुपति नाथ सिंह, रविन्द्र कुमार राय, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, जीतूचरण राम, अभयकांत प्रसाद, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा, दीपक प्रकाश और गीता कोड़ा के नाम शामिल हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163938