search

सावधान! ट्रेन में सफर के दौरान यात्री ने की चेन पुल्लिंग, इंजन का पावर हुआ फेल; GRP ने एक व्यक्ति को किया अरेस्ट

cy520520 2026-1-13 15:27:03 views 1230
  

अबोहर में चेन पुलिंग से सराय रोहिला एक्सप्रेस तीन घंटे लेट



जागरण संवाददाता, अबोहर। दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर की ओर जा रही सराय रोहिला एक्सप्रेस ट्रेन की एक यात्री द्वारा चेन पुल्लिंग करने से ट्रेन के इंजन की पावर फेल हो गई। इस कारण गाड़ी को करीब तीन घंटे तक अबोहर रेलवे स्टेशन पर ही खड़ा रहना पड़ा।

इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा, वहीं कई यात्री अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचे। इसके बाद नई पावर मंगवाकर गाड़ी को रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन को सुबह करीब 5:45 बजे अबोहर रेलवे स्टेशन से रवाना होना था, लेकिन इमरजेंसी चेन खींचे जाने की घटना के बाद इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पावर फेल होने के कारण ट्रेन को मौके पर ही रोकना पड़ा और आवश्यक जांच व सुधार कार्य के बाद सुबह 9 बजे यह ट्रेन बीकानेर के लिए रवाना हो सकी।

इस अप्रत्याशित देरी का असर अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा, जिससे अबोहर स्टेशन से गुजरने वाली कई अप-डाउन रेलगाड़ियां अपनी समय-सारिणी से लेट से चलीं और लेट पहुंचीं। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए चेन खींचने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, जिससे चेन खींचने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीर मानते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना किसी आपात स्थिति के चेन पुलिंग जैसी हरकत न करें। क्योंकि इससे न केवल रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और समय भी प्रभावित होता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164024