search

OnePlus 13s vs Oppo Reno 15 Pro Mini: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में कौन है बेहतर और सस्ता ऑप्शन

deltin33 1 hour(s) ago views 642
  


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने कुछ दिनों पहले ही कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन सेगमेंट में Oppo Reno 15 Pro Mini स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस एंड्रॉयड फोन की मार्केट में सीधी टक्कर OnePlus 13s से होनी है। दोनों स्मार्टफोन कॉम्पैक्ट साइज में दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं। अगर आप इन दोनों कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में से किसी एक को खरीदने को लेकर कन्फ्यूजन में हैं तो यहां हम आपको दोनों फोन के स्पेक्स, डिजाइन और कीमत की डिटेल कंपेयर कर रहे हैं।
OnePlus 13s vs Oppo Reno 15 Pro Mini: कीमत OnePlus 13s स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 54,999 रुपये में आता है। इसके साथ ही टॉप मॉडल 512GB स्टोरेज वेरिएंट 59,999 रुपये का आता है। Oppo Reno 15 Pro Mini का बेस वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 59,999 रुपये में आता है। इस फोन के 512GB मॉडल की कीमत 64,999 रुपये है।
OnePlus 13s vs Oppo Reno 15 Pro Mini : स्पेसिफिकेशन

    फीचर OnePlus 13s Oppo Reno 15 Pro Mini
   
   
   डिस्प्ले
   6.32-इंच LTPO AMOLED (120Hz)
   6.32-इंच AMOLED (120Hz)
   
   
   प्रोसेसर
   Snapdragon 8 Elite
   MediaTek Dimensity 8450
   
   
   प्राइमरी कैमरा
   50MP (OIS)
   200MP (OIS)
   
   
   सेकेंडरी कैमरा
   50MP (EIS)
   50MP Ultra-wide + 50MP Periscope
   
   
   बैटरी
   5,850mAh
   6,200mAh
   
   
   चार्जिंग
   80W वायर्ड + 50W वायरलेस
   80W वायर्ड
   
   
   IP रेटिंग
   IP65
   IP68 / IP69
   
   
   सॉफ्टवेयर अपडेट
   4 OS + 6 साल सिक्योरिटी
   5 OS + 6 साल सिक्योरिटी
   
   
   शुरुआती कीमत
   ₹54,999
   ₹59,999
   
OnePlus 13s Vs Oppo Reno 15 Pro Mini: डिजाइन और डिस्प्ले OnePlus 13s स्मार्टफोन का वजन 185 ग्राम और थिकनेस 8.2mm है। इसके साथ ही Oppo Reno 15 Pro Mini स्मार्टफोन का वजन 187 ग्राम और थिकनेस 8mm है। वजन और थिकनेस के बारे में दोनों फोन लगभग एक जैसे हैं। OnePlus 13s स्मार्टफोन में एल्यूमिनिय अलॉय फ्रेम के साथ आता है। यह फोन बेहतर ग्रिप और ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। Reno 15 Pro Mini में ओप्पो ने 3D-टेक्स्चर ग्लास फिनिश और एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है। वनप्लस का यह फोन IP65 रेटिंग और ओप्पो का फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।



वनप्लस का यह फोन 6.32-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, और HDR10+ सपोर्ट करता है। इसके साथ ही ओप्पो के फोन में 6.32-इंच AMOLED पैनल दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और HDR10+ सपोर्ट मिलता है।
OnePlus 13s Vs Oppo Reno 15 Pro Mini: परफॉर्मेंस और ऑपरेटिंग सिस्टम OnePlus 13s में 2025 का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ 12GB रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी जाएगी। Oppo के स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8450 SoC के साथ 12GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। प्रोसेसर के मामले में वनप्लस का फोन कुछ बेहतर है।



OnePlus का स्मार्टफोन OxygenOS 16 वर्जन पर रन करता है। इस फोन के लिए कंपनी 4 OS अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध करवाएगी। Oppo का कहना है कि उसके फोन में 5 OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध करवाएगी। दोनों फोन Android 16 पर रन करते हैं।     
OnePlus 13s Vs Oppo Reno 15 Pro Mini: कैमरा OnePlus 13s में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ ही ओप्पो के Reno 15 Pro Mini स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, और OIS सपोर्ट वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है।
OnePlus 13s Vs Oppo Reno 15 Pro Mini: बैटरी OnePlus 13s स्मार्टफोन में 5,850mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही Oppo Reno 15 Pro Mini स्मार्टफोन में 6,200mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है।   

यह भी पढ़ें- 200MP कैमरा वाले Oppo ने तीन नए 5G फोन लॉन्च, 6,500mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
460886

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com