search

चंडीगढ़ में देर रात सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

deltin33 2026-1-13 11:26:43 views 476
  

सड़क हादसे में बुड़ैल निवासी खुसमीत की गई जान।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बुड़ैल निवासी खुसमीत रात करीब दो बजे बाइक पर घर जा रहा था। सेक्टर-34/35 की डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने खुसमीत की बाइक को टक्कर मारी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

घायल खुसमीत को तड़फता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा सके।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477398