search

MP Board Date Sheet 2026: मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी, चेक करें नई डेटशीट

cy520520 2026-1-13 09:56:43 views 1025
  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से दोनों ही कक्षाओं के लिए पहले जारी किये गए टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। संशोधित डेटशीट के मुताबिक पहले कक्षा 10वीं हिंदी विषय का पेपर 11 फरवरी को होना था जिसे अब 6 मार्च को आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा 12वीं कक्षा के हिंदी विषय का पेपर 7 फरवरी को होना था जिसे 7 मार्च और उर्दू, मराठी पेपर 9 फरवरी की बजाय 6 मार्च 2026 को संपन्न करवा जायेगा।
रिवाइज्ड टाइम टेबल

एमपी बोर्ड की ओर से रिवाइज्ड टाइम टेबल PDF फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जारी किया गया है। आप यहां से पूरे टाइम को प्राप्त करने के साथ ही PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं-

10th क्लास संशोधित टाइम टेबल
परीक्षा की तिथिपरीक्षा का विषय
13 फरवरी 2026उर्दू
14 फरवरी 2026NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के
समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स (AI)
17 फरवरी 2026अंग्रेजी
19 फरवरी 2026संस्कृत
20 फरवरी 2026मराठी, गुजराती,पंजाबी, सिंधी
मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिये- चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर
24 फरवरी 2026गणित
27 फरवरी 2026विज्ञान
02 मार्च 2026सामाजिक विज्ञान
06 मार्च 2026हिंदी

12th क्लास रिवाइज्ड टाइम टेबल
एग्जाम डेटपरीक्षा का विषय
10 फरवरी 2026अंग्रेजी
13 फरवरी 2026भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
14 फरवरी 2026बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पखावज
16 फरवरी 2026संस्कृत
17 फरवरी 2026ड्राइंग एंड डिजाइन
18 फरवरी 2026रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली. आफ साईंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
19 फरवरी 2026मनोविज्ञान
20 फरवरी 2026NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा
21 फरवरी 2026कृषि, होम साइंस (कला समूह), एकांउटेन्सी
23 फरवरी 2026बायोलॉजी
25 फरवरी 2026गणित
26 फरवरी 2026राजनीति शास्त्र
26 फरवरी 2026इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
02 मार्च 2026समाज शास्त्र
03 मार्च 2026भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य
06 मार्च 2026उर्दू, मराठी
07 मार्च 2026हिंदी

द्विवर्षीय पाठ्यक्रम पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) टाइम टेबल



MP Board Time Table 2026 PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
एक शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

छात्रों को बता दें कि हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। एग्जाम के लिए परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व एडमिट कार्ड स्कूल में भेज दिए जायेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने स्कूल में जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Date Sheet 2026: सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी, जानें किस डेट में होगी किस विषय की परीक्षा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163956