search

दिल्ली तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 100 से ज्यादा संदिग्धों से हुई पूछताछ, 18 लोग गिरफ्तार

Chikheang 2026-1-13 05:26:43 views 299
  

तुर्कमान गेट हिंसा केस में कई संदिग्ध पुलिस की रडार पर हैं। फोटो- जागरण



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। तुर्कमान गेट इलाके के दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस अब तक सौ से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है, जबकि कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन की टीम लगातार पुरानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है।
उपद्रव करने में कितने लोग थे शामिल?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपद्रव करने में करीब 150 से 200 लोग शामिल थे। पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, बाडी वार्न कैमरों के अलावा लोकल सोर्स से जानकारी जुटाकर आरोपितों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने सोमवार को करीब दर्जनभर लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

  

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर आरोपित अपने घरों पर ताला लगातार फरार हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि मामले में उपद्रव करने वाले लोगों को ही गिरफ्तार करें। आरोप है कि गिरफ्तार लड़कों में कई बेसूर थे।

वहीं मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना सबूत के किसी भी आरोपित को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। गिरफ्तार सभी 18 आरोपितों के खिलाफ वीडियो में मौजूदगी के सबूत है। स्थानीय लोगों के आरोप बेबुनियाद हैं।

बता दें कि मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार देर रात दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा हो गई थी। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। बवाल के दौरान चांदनी महल थाना प्रभारी समेत कुल पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लाठी चार्ज किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168434