search

गाजियाबाद में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी: न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, शीतलहर का अलर्ट

cy520520 2026-1-13 04:56:38 views 1017
  

राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटी के पार्क में सर्दी की धूप में बैठकर गपशप करते लोग, ठिठुरन के बीच सुकून के पल बिताते हुए। जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। रात में पाला पड़ने की वजह से सर्दी काफी ज्यादा बढ़ गई है। सोमवार को मौसम की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से सर्दी से राहत रही, लेकिन जहां धूप नहीं लगी वहां सर्दी काफी ज्यादा महसूस हुई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तापमान में गिरावट रहने के साथ सर्दी ज्यादा महसूस हो सकती है। हालांकि दिन में धूप निकलने से सर्दी से राहत के आसार हैं। करीब हफ्तेभर से रात में पाला पड़ने की सर्दी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

  

तापमान में गिरावट भी लगातार जारी है। सुबह शाम गलन ज्यादा रहने की वजह से आजकल लोगों की दिनचर्या काफी ज्यादा प्रभावित हो रही है। रविवार को रात भर पाल पड़ने के बाद सुबह धूप खिलने पर सर्दी से राहत रही थी। लेकिन शाम से ही पाला पड़ने से काफी ज्यादा सर्दी रही थी।

रात भर पाला पड़ने के बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे सुबह गलन और ठिठुरन भी काफी ज्यादा बढ़ गई। हालांकि सूर्योदय के बाद धूप निकली तो दिन में सर्दी से राहत मिली । लेकिन जहां धूप नहीं पहुंची वहां दिन में भी गलन ज्यादा महसूस हुई।
अगले दो दिन और गिरेगा तापमान

न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम सात किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तापमान में गिरावट के साथ सर्दी ज्यादा महसूस हो सकती है।

रात में पाला पड़ने के साथ शीतलहर सर्दी बढ़ा सकती है। दिन में धूप रहने से सर्दी से राहत रहेगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा अधिकतम नौ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 67 प्रतिशत रह सकती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163933