search

ED ने आम लोगों के लिए जारी की चेतावनी, 7 साल तक की जेल के अलावा संपत्ति भी हो सकती है कुर्क- जानें क्यों

deltin55 2026-1-12 23:01:25 views 311

                          

               

                                ईडी ने आम लोगों को क्या सलाह दी है
              
                                      
  
   
  







        अपने बैंक खाते, डेबिट कार्ड, UPI ID या वॉलेट किसी और को इस्तेमाल करने न दें।
        सोशल मीडिया पर मिलने वाले “हाई रिटर्न” या “पैसिव इनकम” वाले लिंक पर क्लिक न करें।
        किसी भी टेलीग्राम या वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल न हों जो सट्टेबाजी या जुए का प्रचार करते हैं।
        अगर कोई जान-बूझकर ऐसी गतिविधि में शामिल पाया गया, तो PMLA कानून के तहत 7 साल तक की जेल और संपत्ति जब्ती हो सकती है।
        अगर आपको लगे कि आपका खाता गलत तरीके से इस्तेमाल हुआ है, तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें।





ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने कथित अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट 1xBet के संचालन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। 1xBet के खिलाफ मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को कुर्क करने का अनंतिम आदेश जारी किया गया है। ईडी की जांच में पाया गया है कि दोनों पूर्व क्रिकेटर ने ‘स्थिति को जानते हुए 1xBet’ और उसके सहयोगियों के प्रचार के लिए विदेशी कंपनियों के साथ समझौते किए।







        1xBet भारत में हजारों फर्जी (“म्यूल”) बैंक खातों के जरिए पैसों का लेनदेन कर रहा था।
        अब तक 6000 से ज्यादा फर्जी खाते सामने आए हैं।
        इन फर्जी खातों के जरिए सट्टेबाजी की रकम को अलग-अलग पेमेंट गेटवे से ट्रांजैक्ट किया गया ताकि असली स्रोत को छिपाया जा सके।
        जांच में पाया गया कि कई पेमेंट गेटवे बिना KYC वेरिफिकेशन के ही व्यापारी (मर्चेंट) जोड़ रहे थे।
        मनी लॉन्ड्रिंग का कुल ट्रेल ₹1000 करोड़ से ज्यादा का है।





ईडी ने इस केस में चार पेमेंट गेटवे पर छापेमारी की है और 60 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स को फ्रीज किया है। अब तक ₹4 करोड़ से ज्यादा की रकम फ्रीज की जा चुकी है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन विज्ञापन या ट्रांजैक्शन की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या ईडी को दें।

like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138560