राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हेल्थ एटीएम की निगरानी के लिए एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर की स्थापना होगी। इसके लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि हेल्थ एटीम के संचालन से आमजन की पैथोलाजी, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांच संभव हो सकेगी। अस्पतालों में जांच के लिए मरीजों का दबाव भी कम होगा।
इसके अलावा हरदोई के हरपालकेंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में दांतों के इलाज के लिए डेंटल चेयर डेंटल, एक्स-रे मशीन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 5.82 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कानपुर के राजकीय मेडिकल कालेज में बर्न यूनिट भवन को बिजली उपलब्ध कराने के लिए 29.28 लाख रुपये से ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कन्नौज, बस्ती, अमरोहा, सुल्तानपुर, बलिया, बुलंदशहर और अयोध्या में आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस बनाए जाएंगे। इनके उपकरणों के लिए 2.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। |