search

पश्चिम चंपारण से शुरू होगी CM नीतीश की समृद्धि यात्रा, 8 दिनाें का कार्यक्रम जारी, क‍िन ज‍िलों में जाएंगे, जानें

Chikheang Yesterday 20:26 views 684
  

16 जनवरी को शुरू होगी सीएम नीतीश कुमार की यात्रा।  



राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Kumar Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 16 जनवरी से आरंभ होने वाली समृद्धि यात्रा पश्चिम चंपारण से आरंभ होगी।

मुख्यमंत्री की यात्रा के आठ दिनों के कार्यक्रम का ब्योरा जारी कर दिया गया है। एक जिले में मुख्यमंत्री की यात्रा एक दिन की होगी।

इस बाबत मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार 17 जनवरी को मुख्यमंत्री की यात्रा पूर्वी चंपारण, 19 को सीतामढ़ी एवं शिवहर, 20 जनवरी को गोपालगंज, 21 को सिवान, 22 को सारण, 23 को मुजफ्फरपुर और 24 जनवरी को वैशाली में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा होगी।  

मालूम हो कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा व सात निश्चय से संबंधित योजनाओं के साथ-साथ जिले की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओ का स्थल निरीक्षण करेंगे।

संबंधित जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व कार्यारंभ करेंगे। जन संवाद का कार्यक्रम भी होगा तथा जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा होगी।
जनसंवाद से होगा समस्याओं का समाधान : जदयू

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि 16 जनवरी से प्रारंभ हो रही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर जनता में खासा उत्साह है।

इस यात्रा के तहत मुख्यमंत्री पूरे बिहार का दौरा कर प्रगति यात्रा, सात निश्चय सहित अन्य विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करेंगे तथा जनता से सीधा संवाद करेंगे।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के बीच जाकर संवाद करना, उनकी समस्याओं को जानना और उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण करना मुख्यमंत्री की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा रहा है।

यही उनकी अनूठी शैली उन्हें देश के अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। वर्ष 2005 में नीतीश कुमार ने पहली बार ‘न्याय यात्रा’ के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को नजदीक से समझने का कार्य किया था।

वर्ष 2005 से 2026 के अंतराल में वे अब तक 15 राज्यव्यापी यात्राएं कर चुके हैं और 16 जनवरी से अपनी 16वीं यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं।

जनसेवा के क्षेत्र में यह एक ऐसा अनूठा कीर्तिमान है, जो देश के किसी अन्य मुख्यमंत्री के नाम दर्ज नहीं हो पाया है। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से करीब 430 नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई थी, जिनमें से 21 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष योजनाओं पर तेज गति से कार्य प्रगति पर है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151030

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com