search

Bihar News: 16 लाख से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा, PM Kisan Yojana में 10.48 लाख किसान शामिल

LHC0088 2026-1-12 16:57:40 views 822
  



राज्य ब्यूरो, पटना। एग्री स्टैक योजना के तहत चल रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में रविवार की शाम तक 16 लाख 12 हजार से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन हो गया। पीएम किसान योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों की संख्या 10 लाख 48 हजार से अधिक हो गई है।

उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान राज्य के किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। एक ही दिन में 2.87 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन और अब तक 16 लाख से ज्यादा किसानों का पंजीकरण इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से किसानों को डिजिटल पहचान मिल रही है जिससे पीएम किसान सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और किसानों से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का कुल पीएम किसान लक्ष्य 75.01 लाख किसानों का है। इसके मुकाबले अभी 64.53 लाख किसानों का सत्यापन एवं कवरेज शेष है। फार्मर रजिस्ट्रेशन के मामले में कई बड़े जिलों ने उपलब्धि दर्ज की है।

इनमें मुजफ्फरपुर में 95,351, कटिहार में 69,722, पूर्णिया में 66,765, भागलपुर में 67,385, मधुबनी में 46,926 और रोहतास में 46,366 फार्मर रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया है। इन जिलों में दैनिक लक्ष्य के मुकाबले 150 से 190 प्रतिशत तक उपलब्धि दर्ज की गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233