search

बीच आसमान में यात्री की बिगड़ी तबियत, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; दिल्ली से भरी थी उड़ान

Chikheang 2026-1-12 14:27:12 views 1242
  

जयपुर एयरपोर्ट एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार की सुबह दिल्ली से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

दरअसल फ्लाइट AI2517 में सवार एक यात्री की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद एयरलाइन्स ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया।
एअर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में आपात लैंडिंग

जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर सुरक्षित लैंडिग के बाद बुजुर्ग यात्री को विमान से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल फ्लाइट में यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इस पर एअर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24। com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट A320 विमान से ऑपरेट की जा रही थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168395