search

PK को बड़ा झटका: रितेश पांडेय ने जन सुराज से दिया इस्तीफा, कहा- काम करना बहुत मुश्किल

cy520520 2026-1-12 13:57:12 views 865
  

प्रशांत किशोर और रितेश पांडेय। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को बड़ा झटका लगा है। बिहार चुनाव में कहलगांव से ताल ठोकने वाले नेता और भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है।  

उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोक तंत्र के महापर्व में भाग लिया, परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है, क्यों की मैंने अपना काम ईमानदारी से किया खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है।“

उन्होंने जनता का आभार जताते हुए आगे लिखा, “आप लोगो ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार दुलार और सम्मान दे कर यहां तक पहुंचाया और इसमें किसी राजनैतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है। इस लिए आज मैं जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है उम्मीद है आप लोग समझेंगे।“
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163852