PM Modi: अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर आज एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने मिलकर भगवान हनुमान के चित्र वाली एक विशाल पतंग उड़ाई। चांसलर मर्ज अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सामरिक और कूटनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
साबरमती आश्रम में गांधी को किया नमन
साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचने से पहले दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक साबरमती आश्रम का दौरा किया। PM मोदी और चांसलर मर्ज ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और आश्रम की सादगी व उनके चरखे को करीब से देखा। साल 1917 में स्थापित यह आश्रम भारत के स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य केंद्र रहा है। चांसलर मर्ज ने गांधीजी के अहिंसा के सिद्धांतों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bengaluru-18-year-old-boy-murders-34-year-old-engineer-after-she-refuses-to-have-sex-with-him-article-2337337.html]Bengaluru: यौन संबंध बनाने से किया इनकार, तो 18 साल के लड़के ने 34 साल की इंजीनियर की कर दी हत्या! अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 1:03 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/decapitated-body-of-26-year-old-taxi-driver-found-in-firozabad-police-investigating-article-2337157.html]Firozabad Murder Case: फिरोजाबाद में मिला 26 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर का सिर कटा शव, पुलिस जांच में जुटी अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 12:14 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/kasganj-honour-killing-running-away-with-a-boy-proved-costly-16-year-old-girl-was-murdered-by-her-family-then-her-body-was-cremated-article-2337092.html]Kasganj Honour Killing: प्रेमी संग भागना पड़ा भारी, 16 वर्षीय लड़की को परिजनों ने उतारा मौत के घाट, फिर शव को जलाया अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 12:13 PM
अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन
मकर संक्रांति (उत्तरायण) के उपलक्ष्य में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव का दोनों नेताओं ने भव्य शुभारंभ किया। चर्चा का केंद्र वह क्षण रहा जब दोनों ने भगवान हनुमान की छवि वाली पतंग उड़ाई, जो भारतीय संस्कृति और शक्ति का प्रतीक है। इस बार महोत्सव में 50 देशों के 135 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज, भारत के 65 दिग्गज और गुजरात के 871 स्थानीय प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद, दोनों नेता गांधीनगर के \“महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर\“ में द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। भारत और जर्मनी की सामरिक साझेदारी ने हाल ही में 25 वर्ष और कूटनीतिक संबंधों ने 75 वर्ष पूरे किए है। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में रक्षा सहयोग, हरित ऊर्जा, व्यापार और उद्योगपतियों के साथ संवाद शामिल होगा। दोनों नेता रूस-यूक्रेन संकट, पश्चिम एशिया के हालात और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा करेंगे।
चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की यात्रा का कार्यक्रम
12 जनवरी: साबरमती आश्रम और पतंग महोत्सव का उद्घाटन।
12 जनवरी(शाम): महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय वार्ता और संयुक्त प्रेस वक्तव्य।
13 जनवरी: उद्योग जगत के नेताओं के साथ बैठक और दिल्ली प्रस्थान। |
|